Friday, February 14, 2020

पेट की गैस को दूर करने के उपाय तुरंत पाएं छुटकारा

पेट की गैस को दूर करने के उपाय तुरंत पाएं छुटकारा

Pet ki gas ko dur krne ke upay turant paye chhutkara in hindi

पेट में गैस (एसिडिटी ) का बनना आजकल आम हो गया है। यह समस्या लगभग सभी को होती है चाहे वह बच्चा हो जवान हो या बूढ़ा। पेट में गैस का बनना आम बात है जो की पाचन क्रिया से संबंधित है।परंतु जब गैस ज्यादा बन जाती है तो काफी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से तुरंत छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों का सारा लेते हैं परंतु जरूरी नहीं कि समय पर सभी को दवाई उपलब्ध हो जाए।ऐसी अवस्था में घर में ही उपलब्ध वस्तुओं से पेट की गैस की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
           अक्सर यह देखा गया है कि पेट में गैस होना रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गई है सभी को यह बीमारी आम लगती है परंतु जिन लोगों को पेट में गैस बहुत ज्यादा बनने लगती है ऐसे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह अल्सर का रूप भी ले सकती हैं। आइए हम आपको पहले पेट में गैस बनने के कारण और लक्षण बताते हैं जिससे आप सावधानी बरत सकते हैं।

पेट में गैस बनने के कारण और लक्षण

कारण

1. खाना ठीक से चबाकर ना खाना।
2. तला भुना खाना खाना।
3. तीखा चटपटा खाना खाना।
4. ज्यादा मसालेदार खाना खाना।
5. अत्यधिक भोजन खाना।
6. ज्यादा देर तक भूखे रहना।
7. ज्यादा चिंता या स्ट्रेस लेना।
8. बासी खाना खाना।
9. ज्यादा चाय या कॉफी पीना।
10. खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना।
11. पाचन क्रिया का खराब होना।
12. ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना।
13. देर रात तक जागना।
14. कम पानी पीने के कारण भी पेट में गैस की समस्या हो जाती है यदि इन सब कारणों को ध्यान में रखकर सावधानी बरती जाए और अपने जीवन शैली में सुधार किया जाए तो यह समस्या कम की जा सकती है।

लक्षण

1. सर में तेज दर्द होना।
2. उल्टी या दस्त होना।
3. चक्कर आना।
4. सीने में जलन होना।
5. भूख कम लगना।
6. पेट फूलना या पेट में सूजन होना।
7. बदबूदार सांसे आना आदि।


पेट की गैस को दूर करने के उपाय
1. काली मिर्च
काली मिर्च का प्रयोग साधारणतया गर्म मसालों में किया जाता है।यह एक ऐसा मसाला है,जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से ना केवल खांसी जुखाम से राहत मिलती है बल्कि यह पेट की गैस को दूर करने में तुरंत राहत दिलाता है। काली मिर्च को खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्त्राव बढ़ जाता है। जिससे शरीर की पाचन क्रिया बढ़ जाती है और यह आंतों की गैस को बनने को रोकती है।

कैसे सेवन करें
एक नींबू के रस में काला नमक काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और इसे एक गिलास गुनगुने पानी से ले।

2. अजवाइन
अजवाइन आमतौर पर सभी की रसोई में उपलब्ध होती है। इससे सब्जियों का स्वाद तो बढ़ ही जाता है बल्कि यह पेट संबंधित सभी बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल पाचन औषधि के रूप में किया जाता है यह न केवल पाचन शक्ति को बढ़ाती है बल्कि यह शरीर के डाइजेशन को भी ठीक करती है। यह गैस्ट्रिक एसिड बाइल एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स के कार्य को ठीक करते हैं ताकि खाना आसानी से पच सके। पेट की गैस छुटकारा पाने के लिए यह बहुत लाभकारी है।

कैसे सेवन करें
एक ग्लास गर्म पानी के साथ एक छोटी चम्मच अजवाइन की फंकी लें।

3. नींबू
नींबू हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारे शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। यह विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। नींबू हाजमे को दुरुस्त भी करता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है। पेट की गैस को दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे सेवन करें
पेट में गैस बनने पर नींबू पानी या नींबू की चाय पी सकते हैं, या एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस, काला नमक अजवाइन और भुना हुआ जीरा मिलाकर पी सकते हैं।

4. अदरक
अदरक सभी के घर में आसानी से उपलब्ध होता है। यह पेट की गैस को दूर करने में सहायक होता है। अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर के पाचक रस के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता करता है। जिससे खाना आसानी से पच जाता है और शरीर की आंतरिक गैस बाहर निकल जाती है। यह पेट में दर्द में भी आराम दिलाता है। हम आपको बताते हैं कि पेट में गैस बनने पर अदरक का सेवन किस प्रकार किया जाए।

कैसे सेवन करें
पेट में गैस होने पर अदरक का छोटा सा टुकड़ा ले उसे अच्छे से छिल ले और चबाए।या
एक चम्मच अदरक का रस एक चम्मच नींबू का रस इसमें काला नमक मिलाएं और इसे खाना खाने के बाद ले।

5. छोटी इलायची
छोटी इलायची बहुत गुणकारी है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं। यह न केवल पेट में होने वाली जलन को दूर करती है बल्कि पेट के अंदर की सूजन को भी कम करती है। और पेट की गैस की समस्या से भी निजात दिलाती है। यह एक औषधि के रूप में कार्य करती है।

कैसे सेवन करें
यदि दिन में दो से तीन बार छोटी इलायची को खाने से पेट में दर्द और गैस से छुटकारा मिलता है।

6. सेब का सिरका
सेब का सिरका अपच के इलाज के लिए उपयोगी है। यह शरीर के क्षार को कम करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। सेब के सिरके में विटामिन ए ,सी ,ई कैल्शियम ,मैग्नीशियम ,एसिडिक एसिड आदि पाए जाते हैं। यह न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि पेट की गैस से भी तुरंत निजात दिलाता है।

कैसे सेवन करें
दो चम्मच सेब का सिरका एक गिलास गुनगुने पानी से पियें पेट की गैस में तुरंत आराम होगा।

7. लौंग
 लौंग का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है। यह पाचन तंत्र को ठीक करता है। तथा अपच की समस्या को दूर करता है। यह पेट की गैस को दूर करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोज लॉन्ग चूसने से पेट में गैस नहीं रहती और पेट बिल्कुल ठीक रहता है।

कैसे सेवन करें
दो लॉन्ग को पीसकर उबलते हुए आधा ग्लास पानी में डाल दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें ठंडा होने के बाद दिन में दो से तीन बार इसे पिये।

इन सभी उपाय में से आप कोई भी एक उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे पेट की गैस से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।

                             

Sunday, February 9, 2020

Pimple ke daag dhabbe hatane ke 10 behtar upaye

पिम्पल के दाग़ धब्बे हटाने के 10 बेहतर उपाय

Pimple ke daag dhabbe hatane ke 10 behtar upay in hindi
  
आज कल के दौर में हर शख्स चाहता है कि वह सुंदर दिखे।हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चाँद की तरह चमके लेकिन चाँद पर भी दाग होता है। हर उम्र के लोग चाहे वो लड़का हो या लड़की या बड़ी उम्र के लोग पिम्पल के दाग हटाने के लिए मंहगी क्रीम खरीदते है या फेशियल करवाते है ये सब कर के भी वह इस समस्या ये छुटकारा नही पाते और उनकी स्किन रूखी बेजान हो जाती हैं। चहरे पर दाग धब्बे होने के कारण लोग दूसरों के सामने तक जाने में हिचकिचा ते है अपना confidenc भी नही रख पाते।
      हम आपको 10 ऐसे बेहतर उपाय बताएंगे जिनके उपयोग से घर बैठे फ्री में आप अपने चेहरे के दाग धब्बो से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।


पिम्पल के दाग धब्बे हटाने के 10 उपाय

1. टमाटर का रस - टमाटर का रस चहरे के लिए लाभदायक होता हैं। टमाटर में लाइकोपिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता हैं। यह त्वचा को  सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाता है। यह चेहरे की मृत कोशिकाओं और ब्लैक हेड्सस हटाने मैं सहायता करताा है। टमाटर का रस चेहरेे को चमकदार बनाता है।

कैसे लगाए-
दो चम्मच टमाटर के रस में कुछ बूंदे नींबू के रस को मिलाकर चेहरे दाग धब्बों पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो ले।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

2. एलोवेरा जेल-
चेहरे पर निखार व दाग धब्बे हटाने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग कई वर्षों से किया जा रहा है ।इसमें एंटी एजिंग के गुण और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं जोकि चेहरे की झुर्रियों को हटाने में सहायक होता है ।एलोवेरा जेल पिंपल के दाग धब्बे हटाने और सनबर्न के निशान को हटाने में मदद करता है। चेहरे के लिए वरदान है अगर आप सिर्फ इसे ऐसे ही अपने चेहरे पर रोज लगाएंगे तो चेहरा चमकदार भी बनेगा और चेहरे पर कोई निशान भी नहीं रहेगा।

कैसे लगाएं
एक चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगा ले 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

3. प्याज का रस-
प्याज का रस हमारे खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि यह हमारी स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।प्याज में सल्फर और विटामिंस होते हैं।यह anti-bacterial भी होता है चेहरे पर प्याज का रस लगाने से ना केवल चेहरे की गहराई तक सफाई होती है बल्कि चेहरे के बैक्टीरिया का  खात्मा भी होता है। चेहरे पर प्याज का रस लगाने से पिंपल के दाग धब्बे दूर होते हैं और चेहरे में निखार आता है।

कैसे लगाएं
प्याज के रस को रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दे 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो सकते हैं।

कितने दिन लगाएं
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

4. दही और शहद-
दही हो शहद ऐसी चीजें हैं जो हमारी रसोई में आसानी से मिल जाती हैं।
दही हमारी स्किन के लिए गुणकारी है दही में लैक्टिक एसिड और विटामिन होते हैं जोकि चेहरे के दाग धब्बे मिटाने में सहायक होते हैं।
शहद मैं एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है इसे लगाने से चेहरा सॉफ्ट होता है।
शहद  और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं और चेहरा चमकदार बनता है।

कैसे लगाएं
दो चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

कितने दिन लगाए
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

5. आलू का रस-
आलू का रस हमारे चेहरे के लिए बहुत गुणकारी  होता है।आलू के रस में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है इसमें विटामिन सी कैल्शियम फॉस्फोरस मैग्नीज और आयरन होता है। जो कि चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाता है। आलू न केवल हमारे चेहरे के दाग धब्बे हटाता है बल्कि यह सन टैनिंग को भी दूर करता है चेहरा चमकदार बनाता है। कुल मिलाकर आलू चेहरे से जोड़ी कई समस्याओं का समाधान करता है।चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए आलू के रस का प्रयोग इस प्रकार से यह जाना चाहिए।

 कैसे लगाएं-
एक चम्मच आलू के रस में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे अपने चेहरे के ब्लैक स्पॉट्स या दाग धब्बों पर लगाएं। इसे लगाने से आप के दाग धब्बे कुछ ही दिनों में हट जाएंगे और चेहरा चमकदार बनेगा।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन से चार बार लगा सकते हैं।

6. चावल का आटा-
चावल को बारीक पीसकर उसका आटा तैयार कर ले।चावल का आटा त्वचा संबंधित सभी समस्याओं को आसानी से दूर करता है। वे चेहरे की गंदगी का सफाया करता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है। यह सनटैन को दूर करता है और गोरी रंगत प्रदान करता है चावल का आटा एंटी एजिंग है।इसके लगातार प्रयोग से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं।

कैसे लगाएं-
दो चम्मच चावल का आटा दो चम्मच शहद एक चम्मच एलोवेरा जेल इन को आपस में अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगा ले 15 से 20 मिनट लगे रहने दे और ठंडे पानी से धोले।

कितने दिन लगाए-
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

7. बेसन-
बेसन चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए बहुत सहायक है। यह चेहरे को खूबसूरत बनाता है। रंग साफ करता है और मुलायम बनाता है। यह चेहरे में कसावट लाता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है बेसन का उपयोग उबटन के लिए किया जाता है। इसकी कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होते चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए बेसन का उपयोग निम्न प्रकार से कर सकते हैं।जैसे-

कैसे लगाएं-
एक चम्मच बेसन एक चुटकी हल्दी और इसमें गुलाब जल आवश्यकतानुसार मिलाएं इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन से चार दिन लगा सकते हैं।

8. मुल्तानी मिट्टी-
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए वरदान है। इसमें आयरन,मैग्निशियम ,कैलशियम आदि तत्व पाए जाते हैं जिससे चेहरे पर निखार आता है। यह दाग धब्बे दूर करता है चेहरे पर ग्लो लाता है कील मुंहासे डार्क स्पोर्ट्स को दूर करता है।चेहरे पर कसावट लाता है यह रिंकल्स को दूर करता है।कह सकते हैं कि इसके काफी सारे बेनिफिट्स है कोई नुकसान नहीं है।

कैसे लगाएं-
दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी एक चम्मच चंदन पाउडर चुटकी भर हल्दी दो चम्मच टमाटर का रस इन सभी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले चेहरे पर लगाने 15 मिनट बाद जब यह पेस्ट सूख जाए उसे गुनगुने पानी से धो लें।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप चाहे तो रोज लगा सकते हैं यह हफ्ते में तीन से चार बार लगा सकते हैं।

9. नींबू-
नींबू में प्राकृतिक ब्लीच के गुण पाए जाते हैं। इसको चेहरे पर लगाकर चेहरा चमकदार बनता है। नींबू में विटामिन सी और अन्य तत्व पाए जाते हैं जो कि चेहरे के तेल और गंदगी को बाहर निकालते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट है चेहरे को ग्लोइंग बनाता है नींबू का उपयोग चेहरे के दाग धब्बों को हटाने के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग कैसे किया जाए हम आपको बताते हैं।

कैसे लगाएं-
एक चम्मच नींबू के रस में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद को मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे के दाग धब्बों पर लगाएं।1 घंटे तक ऐसे ही लगे रहने दे 1 घंटे बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे कुछ ही दिनों में हट जाएंगे और चेहरे का रंग निखर जाएगा।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप अपने चेहरे पर रोज भी लगा सकते हैं।

10. दालचीनी पाउडर-
दालचीनी एक मसाला है। जो कि खाने में उपयोग किया जाता है परंतु इसका उपयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं जोकि चेहरे के मुहांसों को ठीक करने में सहायक होते हैं। दालचीनी पाउडर से चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होते हैं इसका उपयोग किस प्रकार करना है हम आपको बताते हैं।

कैसे लगाएं-
एक चम्मच दालचीनी पाउडर मैं 3 चम्मच शहद को मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन से चार दिन लगा सकते हैं।