Friday, February 14, 2020

पेट की गैस को दूर करने के उपाय तुरंत पाएं छुटकारा

पेट की गैस को दूर करने के उपाय तुरंत पाएं छुटकारा

Pet ki gas ko dur krne ke upay turant paye chhutkara in hindi

पेट में गैस (एसिडिटी ) का बनना आजकल आम हो गया है। यह समस्या लगभग सभी को होती है चाहे वह बच्चा हो जवान हो या बूढ़ा। पेट में गैस का बनना आम बात है जो की पाचन क्रिया से संबंधित है।परंतु जब गैस ज्यादा बन जाती है तो काफी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से तुरंत छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों का सारा लेते हैं परंतु जरूरी नहीं कि समय पर सभी को दवाई उपलब्ध हो जाए।ऐसी अवस्था में घर में ही उपलब्ध वस्तुओं से पेट की गैस की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
           अक्सर यह देखा गया है कि पेट में गैस होना रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गई है सभी को यह बीमारी आम लगती है परंतु जिन लोगों को पेट में गैस बहुत ज्यादा बनने लगती है ऐसे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह अल्सर का रूप भी ले सकती हैं। आइए हम आपको पहले पेट में गैस बनने के कारण और लक्षण बताते हैं जिससे आप सावधानी बरत सकते हैं।

पेट में गैस बनने के कारण और लक्षण

कारण

1. खाना ठीक से चबाकर ना खाना।
2. तला भुना खाना खाना।
3. तीखा चटपटा खाना खाना।
4. ज्यादा मसालेदार खाना खाना।
5. अत्यधिक भोजन खाना।
6. ज्यादा देर तक भूखे रहना।
7. ज्यादा चिंता या स्ट्रेस लेना।
8. बासी खाना खाना।
9. ज्यादा चाय या कॉफी पीना।
10. खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना।
11. पाचन क्रिया का खराब होना।
12. ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना।
13. देर रात तक जागना।
14. कम पानी पीने के कारण भी पेट में गैस की समस्या हो जाती है यदि इन सब कारणों को ध्यान में रखकर सावधानी बरती जाए और अपने जीवन शैली में सुधार किया जाए तो यह समस्या कम की जा सकती है।

लक्षण

1. सर में तेज दर्द होना।
2. उल्टी या दस्त होना।
3. चक्कर आना।
4. सीने में जलन होना।
5. भूख कम लगना।
6. पेट फूलना या पेट में सूजन होना।
7. बदबूदार सांसे आना आदि।


पेट की गैस को दूर करने के उपाय
1. काली मिर्च
काली मिर्च का प्रयोग साधारणतया गर्म मसालों में किया जाता है।यह एक ऐसा मसाला है,जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से ना केवल खांसी जुखाम से राहत मिलती है बल्कि यह पेट की गैस को दूर करने में तुरंत राहत दिलाता है। काली मिर्च को खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्त्राव बढ़ जाता है। जिससे शरीर की पाचन क्रिया बढ़ जाती है और यह आंतों की गैस को बनने को रोकती है।

कैसे सेवन करें
एक नींबू के रस में काला नमक काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और इसे एक गिलास गुनगुने पानी से ले।

2. अजवाइन
अजवाइन आमतौर पर सभी की रसोई में उपलब्ध होती है। इससे सब्जियों का स्वाद तो बढ़ ही जाता है बल्कि यह पेट संबंधित सभी बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल पाचन औषधि के रूप में किया जाता है यह न केवल पाचन शक्ति को बढ़ाती है बल्कि यह शरीर के डाइजेशन को भी ठीक करती है। यह गैस्ट्रिक एसिड बाइल एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स के कार्य को ठीक करते हैं ताकि खाना आसानी से पच सके। पेट की गैस छुटकारा पाने के लिए यह बहुत लाभकारी है।

कैसे सेवन करें
एक ग्लास गर्म पानी के साथ एक छोटी चम्मच अजवाइन की फंकी लें।

3. नींबू
नींबू हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारे शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। यह विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। नींबू हाजमे को दुरुस्त भी करता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है। पेट की गैस को दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे सेवन करें
पेट में गैस बनने पर नींबू पानी या नींबू की चाय पी सकते हैं, या एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस, काला नमक अजवाइन और भुना हुआ जीरा मिलाकर पी सकते हैं।

4. अदरक
अदरक सभी के घर में आसानी से उपलब्ध होता है। यह पेट की गैस को दूर करने में सहायक होता है। अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर के पाचक रस के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता करता है। जिससे खाना आसानी से पच जाता है और शरीर की आंतरिक गैस बाहर निकल जाती है। यह पेट में दर्द में भी आराम दिलाता है। हम आपको बताते हैं कि पेट में गैस बनने पर अदरक का सेवन किस प्रकार किया जाए।

कैसे सेवन करें
पेट में गैस होने पर अदरक का छोटा सा टुकड़ा ले उसे अच्छे से छिल ले और चबाए।या
एक चम्मच अदरक का रस एक चम्मच नींबू का रस इसमें काला नमक मिलाएं और इसे खाना खाने के बाद ले।

5. छोटी इलायची
छोटी इलायची बहुत गुणकारी है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं। यह न केवल पेट में होने वाली जलन को दूर करती है बल्कि पेट के अंदर की सूजन को भी कम करती है। और पेट की गैस की समस्या से भी निजात दिलाती है। यह एक औषधि के रूप में कार्य करती है।

कैसे सेवन करें
यदि दिन में दो से तीन बार छोटी इलायची को खाने से पेट में दर्द और गैस से छुटकारा मिलता है।

6. सेब का सिरका
सेब का सिरका अपच के इलाज के लिए उपयोगी है। यह शरीर के क्षार को कम करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। सेब के सिरके में विटामिन ए ,सी ,ई कैल्शियम ,मैग्नीशियम ,एसिडिक एसिड आदि पाए जाते हैं। यह न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि पेट की गैस से भी तुरंत निजात दिलाता है।

कैसे सेवन करें
दो चम्मच सेब का सिरका एक गिलास गुनगुने पानी से पियें पेट की गैस में तुरंत आराम होगा।

7. लौंग
 लौंग का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है। यह पाचन तंत्र को ठीक करता है। तथा अपच की समस्या को दूर करता है। यह पेट की गैस को दूर करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोज लॉन्ग चूसने से पेट में गैस नहीं रहती और पेट बिल्कुल ठीक रहता है।

कैसे सेवन करें
दो लॉन्ग को पीसकर उबलते हुए आधा ग्लास पानी में डाल दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें ठंडा होने के बाद दिन में दो से तीन बार इसे पिये।

इन सभी उपाय में से आप कोई भी एक उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे पेट की गैस से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।

                             

No comments:

Post a Comment