Friday, February 14, 2020

पेट की गैस को दूर करने के उपाय तुरंत पाएं छुटकारा

पेट की गैस को दूर करने के उपाय तुरंत पाएं छुटकारा

Pet ki gas ko dur krne ke upay turant paye chhutkara in hindi

पेट में गैस (एसिडिटी ) का बनना आजकल आम हो गया है। यह समस्या लगभग सभी को होती है चाहे वह बच्चा हो जवान हो या बूढ़ा। पेट में गैस का बनना आम बात है जो की पाचन क्रिया से संबंधित है।परंतु जब गैस ज्यादा बन जाती है तो काफी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से तुरंत छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों का सारा लेते हैं परंतु जरूरी नहीं कि समय पर सभी को दवाई उपलब्ध हो जाए।ऐसी अवस्था में घर में ही उपलब्ध वस्तुओं से पेट की गैस की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
           अक्सर यह देखा गया है कि पेट में गैस होना रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गई है सभी को यह बीमारी आम लगती है परंतु जिन लोगों को पेट में गैस बहुत ज्यादा बनने लगती है ऐसे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह अल्सर का रूप भी ले सकती हैं। आइए हम आपको पहले पेट में गैस बनने के कारण और लक्षण बताते हैं जिससे आप सावधानी बरत सकते हैं।

पेट में गैस बनने के कारण और लक्षण

कारण

1. खाना ठीक से चबाकर ना खाना।
2. तला भुना खाना खाना।
3. तीखा चटपटा खाना खाना।
4. ज्यादा मसालेदार खाना खाना।
5. अत्यधिक भोजन खाना।
6. ज्यादा देर तक भूखे रहना।
7. ज्यादा चिंता या स्ट्रेस लेना।
8. बासी खाना खाना।
9. ज्यादा चाय या कॉफी पीना।
10. खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना।
11. पाचन क्रिया का खराब होना।
12. ज्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना।
13. देर रात तक जागना।
14. कम पानी पीने के कारण भी पेट में गैस की समस्या हो जाती है यदि इन सब कारणों को ध्यान में रखकर सावधानी बरती जाए और अपने जीवन शैली में सुधार किया जाए तो यह समस्या कम की जा सकती है।

लक्षण

1. सर में तेज दर्द होना।
2. उल्टी या दस्त होना।
3. चक्कर आना।
4. सीने में जलन होना।
5. भूख कम लगना।
6. पेट फूलना या पेट में सूजन होना।
7. बदबूदार सांसे आना आदि।


पेट की गैस को दूर करने के उपाय
1. काली मिर्च
काली मिर्च का प्रयोग साधारणतया गर्म मसालों में किया जाता है।यह एक ऐसा मसाला है,जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से ना केवल खांसी जुखाम से राहत मिलती है बल्कि यह पेट की गैस को दूर करने में तुरंत राहत दिलाता है। काली मिर्च को खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्त्राव बढ़ जाता है। जिससे शरीर की पाचन क्रिया बढ़ जाती है और यह आंतों की गैस को बनने को रोकती है।

कैसे सेवन करें
एक नींबू के रस में काला नमक काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और इसे एक गिलास गुनगुने पानी से ले।

2. अजवाइन
अजवाइन आमतौर पर सभी की रसोई में उपलब्ध होती है। इससे सब्जियों का स्वाद तो बढ़ ही जाता है बल्कि यह पेट संबंधित सभी बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल पाचन औषधि के रूप में किया जाता है यह न केवल पाचन शक्ति को बढ़ाती है बल्कि यह शरीर के डाइजेशन को भी ठीक करती है। यह गैस्ट्रिक एसिड बाइल एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स के कार्य को ठीक करते हैं ताकि खाना आसानी से पच सके। पेट की गैस छुटकारा पाने के लिए यह बहुत लाभकारी है।

कैसे सेवन करें
एक ग्लास गर्म पानी के साथ एक छोटी चम्मच अजवाइन की फंकी लें।

3. नींबू
नींबू हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारे शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। यह विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। नींबू हाजमे को दुरुस्त भी करता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है। पेट की गैस को दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे सेवन करें
पेट में गैस बनने पर नींबू पानी या नींबू की चाय पी सकते हैं, या एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस, काला नमक अजवाइन और भुना हुआ जीरा मिलाकर पी सकते हैं।

4. अदरक
अदरक सभी के घर में आसानी से उपलब्ध होता है। यह पेट की गैस को दूर करने में सहायक होता है। अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर के पाचक रस के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता करता है। जिससे खाना आसानी से पच जाता है और शरीर की आंतरिक गैस बाहर निकल जाती है। यह पेट में दर्द में भी आराम दिलाता है। हम आपको बताते हैं कि पेट में गैस बनने पर अदरक का सेवन किस प्रकार किया जाए।

कैसे सेवन करें
पेट में गैस होने पर अदरक का छोटा सा टुकड़ा ले उसे अच्छे से छिल ले और चबाए।या
एक चम्मच अदरक का रस एक चम्मच नींबू का रस इसमें काला नमक मिलाएं और इसे खाना खाने के बाद ले।

5. छोटी इलायची
छोटी इलायची बहुत गुणकारी है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं। यह न केवल पेट में होने वाली जलन को दूर करती है बल्कि पेट के अंदर की सूजन को भी कम करती है। और पेट की गैस की समस्या से भी निजात दिलाती है। यह एक औषधि के रूप में कार्य करती है।

कैसे सेवन करें
यदि दिन में दो से तीन बार छोटी इलायची को खाने से पेट में दर्द और गैस से छुटकारा मिलता है।

6. सेब का सिरका
सेब का सिरका अपच के इलाज के लिए उपयोगी है। यह शरीर के क्षार को कम करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है। सेब के सिरके में विटामिन ए ,सी ,ई कैल्शियम ,मैग्नीशियम ,एसिडिक एसिड आदि पाए जाते हैं। यह न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि पेट की गैस से भी तुरंत निजात दिलाता है।

कैसे सेवन करें
दो चम्मच सेब का सिरका एक गिलास गुनगुने पानी से पियें पेट की गैस में तुरंत आराम होगा।

7. लौंग
 लौंग का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है। यह पाचन तंत्र को ठीक करता है। तथा अपच की समस्या को दूर करता है। यह पेट की गैस को दूर करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोज लॉन्ग चूसने से पेट में गैस नहीं रहती और पेट बिल्कुल ठीक रहता है।

कैसे सेवन करें
दो लॉन्ग को पीसकर उबलते हुए आधा ग्लास पानी में डाल दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें ठंडा होने के बाद दिन में दो से तीन बार इसे पिये।

इन सभी उपाय में से आप कोई भी एक उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे पेट की गैस से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।

                             

Sunday, February 9, 2020

Pimple ke daag dhabbe hatane ke 10 behtar upaye

पिम्पल के दाग़ धब्बे हटाने के 10 बेहतर उपाय

Pimple ke daag dhabbe hatane ke 10 behtar upay in hindi
  
आज कल के दौर में हर शख्स चाहता है कि वह सुंदर दिखे।हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चाँद की तरह चमके लेकिन चाँद पर भी दाग होता है। हर उम्र के लोग चाहे वो लड़का हो या लड़की या बड़ी उम्र के लोग पिम्पल के दाग हटाने के लिए मंहगी क्रीम खरीदते है या फेशियल करवाते है ये सब कर के भी वह इस समस्या ये छुटकारा नही पाते और उनकी स्किन रूखी बेजान हो जाती हैं। चहरे पर दाग धब्बे होने के कारण लोग दूसरों के सामने तक जाने में हिचकिचा ते है अपना confidenc भी नही रख पाते।
      हम आपको 10 ऐसे बेहतर उपाय बताएंगे जिनके उपयोग से घर बैठे फ्री में आप अपने चेहरे के दाग धब्बो से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।


पिम्पल के दाग धब्बे हटाने के 10 उपाय

1. टमाटर का रस - टमाटर का रस चहरे के लिए लाभदायक होता हैं। टमाटर में लाइकोपिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता हैं। यह त्वचा को  सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाता है। यह चेहरे की मृत कोशिकाओं और ब्लैक हेड्सस हटाने मैं सहायता करताा है। टमाटर का रस चेहरेे को चमकदार बनाता है।

कैसे लगाए-
दो चम्मच टमाटर के रस में कुछ बूंदे नींबू के रस को मिलाकर चेहरे दाग धब्बों पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो ले।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

2. एलोवेरा जेल-
चेहरे पर निखार व दाग धब्बे हटाने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग कई वर्षों से किया जा रहा है ।इसमें एंटी एजिंग के गुण और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं जोकि चेहरे की झुर्रियों को हटाने में सहायक होता है ।एलोवेरा जेल पिंपल के दाग धब्बे हटाने और सनबर्न के निशान को हटाने में मदद करता है। चेहरे के लिए वरदान है अगर आप सिर्फ इसे ऐसे ही अपने चेहरे पर रोज लगाएंगे तो चेहरा चमकदार भी बनेगा और चेहरे पर कोई निशान भी नहीं रहेगा।

कैसे लगाएं
एक चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगा ले 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

3. प्याज का रस-
प्याज का रस हमारे खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि यह हमारी स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।प्याज में सल्फर और विटामिंस होते हैं।यह anti-bacterial भी होता है चेहरे पर प्याज का रस लगाने से ना केवल चेहरे की गहराई तक सफाई होती है बल्कि चेहरे के बैक्टीरिया का  खात्मा भी होता है। चेहरे पर प्याज का रस लगाने से पिंपल के दाग धब्बे दूर होते हैं और चेहरे में निखार आता है।

कैसे लगाएं
प्याज के रस को रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दे 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो सकते हैं।

कितने दिन लगाएं
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

4. दही और शहद-
दही हो शहद ऐसी चीजें हैं जो हमारी रसोई में आसानी से मिल जाती हैं।
दही हमारी स्किन के लिए गुणकारी है दही में लैक्टिक एसिड और विटामिन होते हैं जोकि चेहरे के दाग धब्बे मिटाने में सहायक होते हैं।
शहद मैं एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है इसे लगाने से चेहरा सॉफ्ट होता है।
शहद  और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं और चेहरा चमकदार बनता है।

कैसे लगाएं
दो चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

कितने दिन लगाए
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

5. आलू का रस-
आलू का रस हमारे चेहरे के लिए बहुत गुणकारी  होता है।आलू के रस में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है इसमें विटामिन सी कैल्शियम फॉस्फोरस मैग्नीज और आयरन होता है। जो कि चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाता है। आलू न केवल हमारे चेहरे के दाग धब्बे हटाता है बल्कि यह सन टैनिंग को भी दूर करता है चेहरा चमकदार बनाता है। कुल मिलाकर आलू चेहरे से जोड़ी कई समस्याओं का समाधान करता है।चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए आलू के रस का प्रयोग इस प्रकार से यह जाना चाहिए।

 कैसे लगाएं-
एक चम्मच आलू के रस में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे अपने चेहरे के ब्लैक स्पॉट्स या दाग धब्बों पर लगाएं। इसे लगाने से आप के दाग धब्बे कुछ ही दिनों में हट जाएंगे और चेहरा चमकदार बनेगा।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन से चार बार लगा सकते हैं।

6. चावल का आटा-
चावल को बारीक पीसकर उसका आटा तैयार कर ले।चावल का आटा त्वचा संबंधित सभी समस्याओं को आसानी से दूर करता है। वे चेहरे की गंदगी का सफाया करता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है। यह सनटैन को दूर करता है और गोरी रंगत प्रदान करता है चावल का आटा एंटी एजिंग है।इसके लगातार प्रयोग से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं।

कैसे लगाएं-
दो चम्मच चावल का आटा दो चम्मच शहद एक चम्मच एलोवेरा जेल इन को आपस में अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगा ले 15 से 20 मिनट लगे रहने दे और ठंडे पानी से धोले।

कितने दिन लगाए-
इसे आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

7. बेसन-
बेसन चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए बहुत सहायक है। यह चेहरे को खूबसूरत बनाता है। रंग साफ करता है और मुलायम बनाता है। यह चेहरे में कसावट लाता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है बेसन का उपयोग उबटन के लिए किया जाता है। इसकी कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होते चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए बेसन का उपयोग निम्न प्रकार से कर सकते हैं।जैसे-

कैसे लगाएं-
एक चम्मच बेसन एक चुटकी हल्दी और इसमें गुलाब जल आवश्यकतानुसार मिलाएं इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन से चार दिन लगा सकते हैं।

8. मुल्तानी मिट्टी-
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए वरदान है। इसमें आयरन,मैग्निशियम ,कैलशियम आदि तत्व पाए जाते हैं जिससे चेहरे पर निखार आता है। यह दाग धब्बे दूर करता है चेहरे पर ग्लो लाता है कील मुंहासे डार्क स्पोर्ट्स को दूर करता है।चेहरे पर कसावट लाता है यह रिंकल्स को दूर करता है।कह सकते हैं कि इसके काफी सारे बेनिफिट्स है कोई नुकसान नहीं है।

कैसे लगाएं-
दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी एक चम्मच चंदन पाउडर चुटकी भर हल्दी दो चम्मच टमाटर का रस इन सभी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले चेहरे पर लगाने 15 मिनट बाद जब यह पेस्ट सूख जाए उसे गुनगुने पानी से धो लें।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप चाहे तो रोज लगा सकते हैं यह हफ्ते में तीन से चार बार लगा सकते हैं।

9. नींबू-
नींबू में प्राकृतिक ब्लीच के गुण पाए जाते हैं। इसको चेहरे पर लगाकर चेहरा चमकदार बनता है। नींबू में विटामिन सी और अन्य तत्व पाए जाते हैं जो कि चेहरे के तेल और गंदगी को बाहर निकालते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट है चेहरे को ग्लोइंग बनाता है नींबू का उपयोग चेहरे के दाग धब्बों को हटाने के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग कैसे किया जाए हम आपको बताते हैं।

कैसे लगाएं-
एक चम्मच नींबू के रस में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद को मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे के दाग धब्बों पर लगाएं।1 घंटे तक ऐसे ही लगे रहने दे 1 घंटे बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे कुछ ही दिनों में हट जाएंगे और चेहरे का रंग निखर जाएगा।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप अपने चेहरे पर रोज भी लगा सकते हैं।

10. दालचीनी पाउडर-
दालचीनी एक मसाला है। जो कि खाने में उपयोग किया जाता है परंतु इसका उपयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं जोकि चेहरे के मुहांसों को ठीक करने में सहायक होते हैं। दालचीनी पाउडर से चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होते हैं इसका उपयोग किस प्रकार करना है हम आपको बताते हैं।

कैसे लगाएं-
एक चम्मच दालचीनी पाउडर मैं 3 चम्मच शहद को मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

कितने दिन लगाएं-
इसे आप हफ्ते में तीन से चार दिन लगा सकते हैं।


Thursday, January 30, 2020

पिम्पल से छुटकारा ओर बेदाग त्वचा पाने के आसान उपाय

पिम्पल से छुटकारा ओर बेदाग त्वचा पाने के आसान                                       उपाय

चहरे पर पिम्पल आमतौर पर टीनएज अवस्था मे होता हैं। अक्सर देखा गया है पिम्पल अगर ठीक भी हो जाए तो चहरे पर उसके काले निशान ओर धब्बे नही जाते।और ये समस्या आजकल टीनएज के साथ साथ उम्र में बड़े लोगो को भी परेशान करती हैं।पहले जान लेते है कि पिम्पल कितने प्रकार के होते हैं, इनके होने के क्या कारण है और अगर पिम्पल की प्रॉब्लम पहले से है तो उससे कैसे छुटकारा पाया जाए।

पिम्पल दो प्रकार के होते है
पिम्पल दो प्रकार के होते है कुछ छोटे साइज़ के होते है, जो कि स्किन की ऊपरी परत पर होते है।और कुछ बड़े साइज़ के जो की स्किन की भीतरी परत में  होते है और मोटे होते है और ज्यादा पेनफुल होते हैं।

पिम्पल होने के कारण
पिम्पल अक्सर टीनएज में हारमोनल चेंज के कारण होता है।आसान भाषा मे कहा जाए हमारे चेहरे पर छोटे छोटे रोम छिद्र होते हैं। रोम छिद्र के अंदर की परत पर तेलीय ग्रंथि होती है, जिसका काम आवश्यक तेल का निकास करना होता है, परंतु रोम छिद्र में जब धूल मिट्टी ,गंदगी और डेड स्किन जम जाती है तो वह रोम छिद्र बंद हो जाता है ओर रोम छिद्र का तेल बाहर नही निकल पाता और त्वचा की परत में अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है ओर बाद में वह त्वचा की ऊपर पिम्पल के रूप में निकल जाता हैं।जब पिम्पल को हम दबाते है, तो रोम छिद्र खुल जाता है और बाहर मौजूद बैक्टीरिया उसमे प्रवेश कर जाता है और पिम्पल ज्यादा दर्दनाक हो जाता हैं।

क्या खाएं क्या न खाएं

पिम्पल को जड़ से मिटाने के लिए सही खान पान पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जो भी हम खाते है उसका असर हमारे चेहरे पर भी पड़ता हैं। अक्सर लोगो को पता नही होता पर हमारा खान पान भी पिम्पल को बढ़ाने या घटाने में सहायक होता है। वे ऐसा खाना खा लेते है जिससे पिम्पल ओर बढ़ जाते हैं।

क्या खाएं-
1. 8 से 10 ग्लास पानी दिन में जरूर पिये।
2. टमाटर ,गाजर,हरि पत्तेदार सब्जी, मटर,दाल ,मछली और      मीट खाये।
3. सेब,काले अंगूर,पपीता,स्ट्राबेरी,शकरगंद आदि खाये।
4. काजू,अखरोट,मूंगफली खा सकते हैं।
   टाइम पर खाना खाएं नशा न करे धूम्रपान न करे टाइम पर सोये 7 से 8 घंटे की नींद ले।

क्या न खाएं-
जंक फूड, तला भुना खाना न खाए,दूध से बनी चीजें न खाए जैसे पनीर, घी,मिठाई आदि।चीनी से बनी चीजें न खाए जैसे कोल्डड्रिंक,आइस क्रीम,आदि।

पिम्पल को दबाये या फोड़े नही
आपके चहरे पर चाहे छोटा या बड़ा जैसा भी पिम्पल है उसे दबाये या फोड़े नही।दबाने से वह फुट जाता है और बाहर के वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया उसमे प्रवेश कर जाता है जिससे पिम्पल ओर पेनफुल हो जाता है।ऐसा करने से स्किन में इंफेक्शन हो जाता है।

चहरा धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल न करे
चहरे को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल न करे बल्कि किसी नीम फेस वॉश का इस्तेमाल करे।साबुन चहरे को रूखा करता है।

बाजार में उपलब्ध pimple removal cream का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पिम्पल को जड़ से हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

टूथपेस्ट-
टूथपेस्ट पिम्पल को हटाने का सबसे आसान उपाय है।सफेद टूथपेस्ट को रात को सोने से पहले पिम्पल पर रुई या उंगली से लगाकर सो जाओ और सुबह साफ पानी से चेहरा धो लो।इससे 2 या 3 दिन में पिम्पल सुख कर झड़ जाएगा।टूथपेस्ट सूजन को कम करता है इसको लगाने से आपको फायदा होगा।

एलोवेरा जेल-
एलोवेरा जेल पिम्पल को हटाने और उसके निशान मिटाने के लिए काफी लाभदायक होता है।बाजार से आप खरीद सकते है या एलोवेरा के पौधे की एक पत्ति ले कर उसको बीच मे से फाड़ कर आपको एलोवेरा जेल प्राप्त कर सकते हैं।इसे पिम्पल पर लगाए इससे सूजन कम होगी और जल्दी ठीक भी होगा और चहरे पर चमक आएगी।

नीम-
नीम में एंटीफंगल ओर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।पिम्पल को ठीक करने में नीम का उपयोग किया जाता है।यह लालिमा ओर सूजन को कम करता है।नीम की पत्तियों को पीस कर उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर पिम्पल पर लगने से पिम्पल जड़ से मिट जाता है ।नीम बेहद उपयोगी ओषधि है इससे चेहरे से जुड़ी प्रॉब्लम को दूर किया जाता है।

Wednesday, January 8, 2020

How to lose belly fat in 1 month

    How to lose belly fat in 1 month

            
     
  मोटापे से आज कल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है, अपना मोटापा कम करने के लिए कोई जिम जाते ह तो कोई खाना कम करता है।लेकिन फिर भी इतनी कोशिशों के बाद भी उनका मोटापा कम नही होता।जिन लोगो के पेट व कमर के आसपास चर्बी जमा हो जाती है उसे belly fat कहते हैं।
                     पेट व कमर पर चर्बी जमने का मुख्य कारण है,लोगो का व्यस्त जीवन व खाने पीने की गलत आदते या overeating जो लोग ज्यादा तर बैठ कर काम करते है, उनको ये प्रॉब्लम हो जाती है।ऐसे लोग अपने पेट व कमर पर जमी चर्बी को कम करने के प्रयास में रहते हैं, तो ऐसे लोगो के लिए कुछ tips है।जिससे वे अपना belly fat कम कर सकते हैं।

Belly fat को कम करने के लिये टिप्स
  1. सुबह उठ कर गुनगुना पानी पिये-
            

   फैट को कम करने की शुरुआत सुबह से करे। सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी मे एक चम्मच शहद,एक नींबू का रस और काली मिर्च का pawder मिलाकर पिये।ये ड्रिंक आपके belly fat को कम करने सहायता करेगा।पूरे दिन भर में 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिए।अगर ज्यादा पानी पीने की आदत नही ह तो धीरे धीरे करके पानी के ग्लास बढ़ाए ओर 8 से 10 ग्लास पानी पीने की आदत डालें।पानी पीने से आपको बार बार भूख नही लगेगी। आप overeating नही करेंगे और आपका वजन कम होगा।

2.सुबह एक्सरसाइज या योगासन जरूर करें-
                       

 Belly fat  को कम करने के लिए रोज़ सुबह एक्सरसाइज या योगासन जो भी आपको सही लगे करना चाहिए।आप आराम से एक्सरसाइज घर पर ही कर सकते है, ओर इसके लिए आपको ज्यादा टाइम निकलने की भी जरूरत नही है।अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ मिनेट ही निकल कर कर सकते है।योगासन मर भी ऐसे कई आसान ह जो पेट की चर्बी को घटते है जैसे ताड़ासन,त्रिकोणासन,सूर्यनमस्कार,कपालभाति,शवासन,हलासन,धनुरासन,अर्धचक्रासन आदि।यदि ये आसान आप रेगुलर करे तो एक महीने में ही आपका belly fat  कम हो जाएगा। 
3.नाश्ता जरूर करे-
                      
  
अक्सर लोगो को यह भ्रम होता है कि अगर वे नास्ता करेंगे तो मोटे हो जाएंगे। ऐसा बिल्कुल भी नही है नाश्ता एक महत्वपूर्ण मील है और इससे आपके शरीर को आवश्यक एनेर्जी मिलती हैं। निश्ते में क्या खाएं जिससे वजन न बढ़े और आपको सही ऊर्जा मिले।
1.आटा ब्रेड,ब्रॉउन ब्रेड बादाम बटर के साथ ले सकते हैं।
2. सेन्डविच खीरा टमाटर के साथ ले सकते हैं।
3.उपमा,पोहा,इडली आदि ले सकते हैं।
4.अंडे का सफेद हिस्सा खाए पिला नही खाए।
5.टोस्ट बादाम बटर के साथ खाए।
6.अखरोट,बादाम या टोंड मिल्क भी ले सकते है।
7.नाश्ते में फल खा सकते है।
प्रोटीन युक्त आहार ही खाए क्योकि प्रोटीन युक्त आहार खाने से भूख जल्दी नही लगेगीर पेट भरा रहेगा।

4.दोपहर के लंच में क्या खाएं-
                     

दोपहर के लंच में आप जितना खाना खाते है उससे कम ही खाए, जितनी रोटी खाते है उससे एक कम ही खाये साथ मे एक कटोरी सब्जी और दाल खाए। अपने खाने में दाल और सब्जी जरूर शामिल करें और तेल कम ही खाये।इनके साथ आप सलाद खा सकते है या कोई भी रायता जैसे खीरे का टमाटर का लोकी जो भी आपको पसंद हैं। फल और सब्जी पेट व कमर पर अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होते है।जितना हो सके लंच 1 बजे तक कर लेना चाहिए इससे खाना आसानी से पच जाएगा।

5.ग्रीन टी पिये-
                     

ग्रीन टी में एन्टी ओक्सिडेंट के गुण पाए जाते है, जो चर्बी घटाने में सहायक होता हैं। लंच के एक घण्टे बाद ग्रीन टी पिये जिससे खाना जल्दी पच जाएगा और ये आपकी अतिरिक्त चर्बी को कम करेगा और मोटापा भी कम होगा।

6.डिनर में क्या खाएं-
                    

  रात का डिनर 8 बजे तक खा लेना चाहये ताकि आपके सोने के समय तक आपका खाना पच जाए।चर्बी बढ़ने का एक कारण ये भी होता है। अक्सर लोग टाइम पर खाना नही खाते या खाना खाने के बाद तुरंत सो जाते है ऐसे लोग मोटापे का शिकार हो जाते है। रात में रोटी न खाएं केवल सब्जियों का सूप ले।अगर दिन की बची हुई सब्जी है तो उसे भी सूप में मिला सकते हैं इससे सूप का स्वाद बढ़ जाएगा।नॉन वेजिटेरियन मछली या चिकन कम मसलों व कम तेल के साथ खा सकते है।रात को खाना पचाने के लिए आप पपीता भी कहा सकते है।सोने से पहले 15 मिनेट पैदल जरूर चले।अपनी खाने पीने की आदतों में ओर योगासन से आप अपना बेल्ली फैट एक महीने में कम कर सकते है।

कुछ सावधानियां है जिनको अपना कर बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है और चर्बी को घटाया जा सकता हैं।
1. अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीए ओर कम से कम आधे घण्टे बाद पानी पिएं।
2.ज्यादा शुगर की चीजें न खायें।
3.तला भुना न खायें।
4.केला वजन बढ़ता है केला न खायें।
5.आम ,चीकू न खायें।
6.किसी भी प्रकार के पैकेट के स्नैक्स न खायें।
7.ओवर इटिंग से बचे।



Monday, January 6, 2020

घरेलू नुस्खे से पाए गोरा निखार

          
                   घरेलू नुस्खे से पाए गोरा निखार
                

     आज कल की भाग दौड़ की जिंदगी में लोग अपने स्किन का ख्याल ठीक से नही रख पाते और हमारी स्किन पॉल्युशन,धूल,मिट्टी,ओर धूप से भी काली पड जाती है।  अपने चेहरे को गोरा करने के लिए लोग अक्सर कॉस्मेटिक    का इस्तेमाल करते है जो काफी महंगी होती हैं अगर आप इन कॉस्मेटिक का इस्तेमाल कर के थक चुके है, तो आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते है।इनके इस्तेमाल से आपको कोई साइड इफेक्ट नही होगा व आपके चहरे पर गौरा निखार आएगा।   
                                                              
गोरा निखार लाने के कुछ घरेलू नुस्खे 
शहद
     शहद में एन्टी ऑक्सीडेंट, एन्टी बैक्टीरियल ओर एन्टी फंगल के गुण पाए जाते हैं।शहद को खाने और चहरे पर लगाने दोने से लाभ होता है।एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही को मिलाकर चहरे पर 15 मिनेट लगा कर धो दो इससे चेहरे में चमक आएगी।आप इसे हफ्ते में 3 बार लगा सकते है।

नींबू
     नींबू में ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं।नींबू को चहरे पर लगाने से चहरे के दाग धब्बे मिट जाते हैं।नींबू के रस में टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगाओ ओर 15 मिनेट बाद धो लो।इससे चेहरा साफ होगा और साथ ही चमक जाएगा।आप उसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।

टमाटर
      टमाटर में स्किन को साफ करने और ग्लोइंग बनाए के गुण पाए जाते है।टमाटर का गुदा चहरे पर लगाने के बाद 15 मिनेट बाद गुनगुने पानी से धो लो।इससे चेहरे पर गोरा निखार आएगा साथ ही चेहरा गुलाबी होगा।

हल्दी
     सालों से हल्दी को रंगत निखरे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।हल्दी न केवल रंग साफ करती है, बल्कि स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स को भी दूर करती है।एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाए और 15 मिनेट बाद धो दे इससे चेहरे को इंस्टेंट निखार मिलेगा।

कच्चा दूध
     कच्चा दूध हमारी स्किन के टोनर का काम करता है।कच्चे दूध में संतरे के छिलके का पाउडर मिलाकर इस पेस्ट को 15 मिनेट लगा कर धो ले। या केवल कच्चा दूध लेकर उसकी चहरे पर 15 मिनेट मसाज करे ओर धो ले इससे चहरा ग्लोइंग बनेगा और गोरा निखार आएगा।